जिलाधिकारी ने बजट खत्म करने और विकास की रफ्तार तेज करने का टास्क फोर्स बनाया

ख़बर शेयर करें -

भीमताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को विकास भवन, भीमताल सभागार में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि वित्तीय वर्ष के समाप्ति के मद्देनजर बचे हुए बजट का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और 10 मार्च से पहले शत-प्रतिशत व्यय किया जाए। उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में सभी मदों को ए श्रेणी में बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर सत्यापन करने और इस वर्ष खरीदी गई सामग्री का पूर्ण भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

जिलाधिकारी ने आगामी जिला योजना 2026-27 के लिए विभागीय प्राथमिकता अनुसार योजनाओं का चयन और संरचना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

सड़क निर्माण एजेंसियों को उन्होंने हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य जल्द शुरू करने, क्रैश बैरियर बदलने और सड़कों की निगरानी कर सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों की स्टांप घोटाले में बड़ा एक्शन, उप निबंधक निलंबित

स्वच्छता के संबंध में, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में नियमित सफाई अभियान, कूड़ा उठाने और सही निस्तारण की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की सभी झीलों में पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को नव निर्मित चौकी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

दुग्ध विकास विभाग को भी निर्देशित किया गया कि दुग्ध समिति के सदस्यों को अच्छी नस्ल की दुधारू गाय की यूनिट उपलब्ध कराई जाए और लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन में नैनीताल डीएमः दो अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग और पेयजल विभाग को डी श्रेणी से ए श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य पूर्ति और तकनीकी अपनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अर्थसंख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT