हल्द्वानी आरटीओ में डीएम की छापेमारी, मचा प्रशासनिक हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल शनिवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने हल्द्वानी स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में औचक निरीक्षण किया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों और पटलों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को नेम प्लेट और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की फाइल पेंडेंसी न रखने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं मंडल में सनसनी: युवक ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइसेंस या वाहन पंजीकरण के नाम पर यदि कोई बाहरी व्यक्ति हस्तक्षेप करता है, तो उसे तत्काल कार्यालय परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा कदम: प्रदेशभर में 'गोदान' फिल्म अब मुफ्त

इसके अलावा, डीएम ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्डिंग सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT