प्रेम विवाद का अनोखा मामला: मंगेतर ने होटल में दबोची प्रेमिका, निकाह से शांत हुआ तनाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड  में प्रेमी-प्रेमिका और मंगेतर के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने होटल के कमरे में गई थी, जहां मंगेतर ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोतवाली के बाहर तीखी नोकझोंक और विवाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को दिन में हरिद्वार जिले के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में हुई। ग्रामीणों ने युवती को प्रेमी के साथ होटल में जाते देखा और इसकी सूचना युवती के मंगेतर को दी। मंगेतर तुरंत पुलिस के साथ होटल पहुंचा और कमरे में छापा मारकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने का होलिस्टिक प्लान तैयार करें: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी जुट गए, जिससे हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए विवाद को नियंत्रित किया। तनाव को शांत कराने के लिए सरकड़ी गांव के बीजेपी नेता दानिश गौड़ ने मध्यस्थता की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

परिजनों की सहमति और समझौते के बाद प्रेमी युगल को स्थानीय मस्जिद ले जाकर आपसी रजामंदी से निकाह कराया गया। निकाह के बाद दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव समाप्त हो गया और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पकड़ी गई फर्जी नंबर वाली महिंद्रा थार! ऑपरेशन 'प्रहार' में नैनीताल पुलिस का एक्शन

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। यह घटना रुड़की शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Ad_RCHMCT