यहां दवा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

ख़बर शेयर करें -

रुड़की। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास भीषण अग्निकांड हो गया। यहां मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुवा भतीजी महिला चोर गैंग को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से सीएम का सख्त संदेश — अब नहीं सहेंगे पहचान से खिलवाड़!

आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT