हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का मंगलवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना की खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे कई अहम मुद्दों को सदन में उठाकर आम जनता की आवाज बुलंद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है और विकास, जनहित तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी, विनोद दानी, नेत्र जोशी, नवीन पांडे, योगेश जोशी, गिरीश तिवारी, जीत सिंह, भुवन तिवारी, चरणजीत बिंद्रा, नीरज प्रभात गर्ग, कैलाश जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT