जंगल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। जंगल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  JEE (Advanced) 2026 परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट; एसपी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ली ब्रीफिंग।

इस सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 

Ad_RCHMCT