हल्द्वानी:-(बिग ब्रेकिंग) संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती छत से गिरी,मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-यहाँ एक युवती की छत से गिरकर मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व निगम कर्मी की बेटी घर की छत पर टहल रही थी की अचानक संदिग्ध हालात में नीचे गिर गई आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया के सीएमटी कॉलोनी का है,जहां के रहने वाले नवीन चंद्र उप्रेती की 27 वर्ष की बेटी अपने छत पर टहल रही थी की अचानक वह नीचे गिर गई, जहाँ उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

ऐसे में लड़की रेलिंग के पास अपना संतुलन खो गई और वह घर के नीचे गैलरी में गिर गई, लड़की की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग आए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

जिसमें लड़की को गंभीर चोट आ गई थी, परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए लड़की को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT