हल्द्वानी: चलती टाटा पंच कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते समझदारी दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर-1 निवासी करण नेगी अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए करण नेगी ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैलेंडर जारी, लेकिन परीक्षा अनिश्चित: पीसीएस अभ्यर्थियों में असमंजस

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नो पैनिक, नो स्टॉक इश्यू: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर उठाया बड़ा कदम   

मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि देर रात कार में आग लगने की सूचना मिली थी। चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है।

Ad_RCHMCT