उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज गर्जना के साथ बौछारें

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal uttarakhand weather

देहरादून — उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी


मौसम चेतावनी भी जारी
बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान!


देहरादून के लिए विशेष पूर्वानुमान
राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा के 1-2 दौर गर्जन के साथ हो सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT