यहां मंदबुद्धि बहन से छेड़छाड़ करने पर ईंट से कुचलकर की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

बरेली।यहां 12 जुलाई को संजयनगर में होली चौराहे के पास एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी ईट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त इज्जतनगर के कुमरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ हनी सिंह के रूप में की थी। इस दौरान पुलिस को पता चला था कि दीपक कुछ समय से संजय नगर में किराए के मकान पर रह रहा था। इसी बीच उसकी दोस्ती दुर्वेश उर्फ भूरा पुत्र मदनलाल से हो गई थी। किराए का मकान खाली करने के बाद भी वह संजयनगर आता जाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर कड़ा वार: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसकी मंद बुद्धि बहन से अश्लील हरकत कर रहा था। जिसका विरोध करने पर गोली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर उसने ईंट से सिर कुचलकर हत्या की थी।
बीते सोमवार की रात वह अपने दोस्त दुर्वेश के साथ शराब पी रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। इस बीच दीपक ने अपने दोस्त दुर्वेश की मंदबुद्घि बहन के साथ अश्लील हरकतें की। जिसका विरोध करने पर दीपक ने उल्टा उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी। कुछ देर बाद दीपक उसके घर के बाहर जाकर फर्श पर सो गया। इसी बीच आरोपी ने ईंट से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

Ad_RCHMCT