यहां अचानक हेलीकॉप्टर में आई खराबी ,कालागढ़ में करानी पड़ी एमरजैंसी लैंडिंग

ख़बर शेयर करें -

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के बाद से लोग इस हवाई सेवा का फायदा उठा रहे हैं लेकिन आज देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सांवरिया लेकर उड़े हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने की वजह से उसे कालागढ़ मे लर्नग करानी पड़ गई । हेलीकॉप्‍टर ने देहरादून से सुबह ग्यारह बजे उड़ान भरी थी। 11.35 पर हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराईं गयी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा


बताया गया कि हेलीकॉप्‍टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर लैंड किया गया। उक्‍त हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का बताया जा रहा है।


देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह के साथ पायलट कैप्टन राजकुमार यादव और सह पायलट रत्नेश सिंह सवार थे। पायलट के मुताबिक अचानक हेलीकॉप्टर में रेड सिग्नल दिखने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है ।कालागढ़ की सीमा से सटी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अंतर्गत मीरापुर साउथ में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्‍टर की खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं।देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं। इससे पहले एक बार इस सेवा के तहत उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्‍टर का दरवाजा खुल गया था। जब से यह सेवा शुरू हुई तब से यह कभी नियमित नहीं हो पाई।

Ad_RCHMCT