यहां पुलिस ने 14.98 ग्राम स्मैक के साथ युवक किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी नशे के कारोबारियों अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा ही मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां पर 21 अक्टूबर की सांयकालीन देखरेख शान्तिव्यवस्था, वाहन चैकिग के दौरान

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अजहर फोटो स्टेट वाली गली के पास बनभूलपुरा से एक अभि0 इमरान अंसारी उर्फ काली पुत्र सलीम अंसारी निवासी लाइन नंबर 17 नई बस्ती बबलू जेलर के घर पास वार्ड नंबर 25 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-26 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुऐ इसके कब्जे से 14.98 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा


जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर मु0 FIR NO- 342/22 U/S 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मय माल के समयानुसार मा0 न्यायालय के पेश किया जायेगा।


बताते चलें कि अभियुक्त इमरान अंसारी उर्फ काली पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है जिस पर मु0 FIR NO- 342/22 U/S 8/21 NDPS ACT, FIR NO-168/16 U/S 457/380/411/414 IPC, FIRNO-08/17 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट एवं FIR NO- 39/20 U/S 401 IPC दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक सिद्धकी हुसैन, कांस्टेबल मुन्ना सिह एवं रिजवान अली सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT