भाजपा विधायक भगत की फिसली जुबान मजाक मजाक में देवी देवताओं को क्या बोल गए,वीडियो हो रहा वायरल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कॉर्बेट हलचल
विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार देवी देवताओं पर दिए उनके बयान से पार्टी की भी खूब किरकिरी हो रही है। मंगलवार को हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की रचना दोहराते हुए भगत ने मां सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी सहित देवताओं को मजाक का पात्र बना दिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आती : भट्ट 
हल्द्वानी में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक बंशीधर भगत।

बंशीधर भगत ने मंच से कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए। जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ, धन के लिए लक्ष्मी को पटाओ…

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण और दिवंगत आत्मा का अपमान: भट्ट

उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद बालिका है और महिलाएं तक अवाक रह गईं तो वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर ठहाके भी लगाए।

विधायक भगत यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि एक पुरुष भगवान शिव है, जो हिमालय पर जाकर ठंड में पड़े हुए हैं। ऊपर से उनके सिर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी बह रहा है। दूसरी ओर भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं। आपस में बेचारों की बात भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता के देवताओं के मजाक बनाने जैसे बयान विपक्ष ही नहीं अब आम लोग आलोचना कर रहे हैं।