उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए अपडेट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम का ‌मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। तापमान में अचानक चढ़ाव के चलते गर्मी बढ़ने के साथ ही फ्लू के प्रसार की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में 17 से 20 फरवरी के बीच तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बढोतरी की आंशका है। जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, नैनीताल ,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,देहरादून ,हरिद्वार ,उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा, चंपावत जनपदों में यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में अचानक चढ़ाव के चलते गर्मी बढ़ने के साथ ही फ्लू के प्रसार की संभावना है। साथ ही चोटियों में तेजी से बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की भी आंशका जताते हुए एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़े से कब्जा लिए रिटायर्ड विंग कमांडर चार फ्लैट, मुकदमा दर्ज

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 और 21 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।