हैवानियत : लखनऊ के भाऊराव अस्पताल में बेहोशी का इंजेक्शन देकर मरीज से गैंगरेप

ख़बर शेयर करें -

शर्मनाक…
अप्रैल में इलाज कराने पहुंची थी महिला, डॉक्टर-वार्ड ब्वाय पर आरोप
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, वार्ड ब्वाय गिरफ्तार, डॉक्टर की तलाश

लखनऊ। यूपी की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है।महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल में एक डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर महिला मरीज को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप का आरोप लगा है। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। पीड़िता ने महानगर कोतवाली को शिकायत दी तो भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की तो अदालत के आदेश पर बुधवार को आनन-फानन में महानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अस्पताल में मरीज से गैंगरेप की वारदात में कार्रवाई नहीं होने की जानकारी पर डीसीपी उत्तरी ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी वार्ड ब्वाय को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-नशे के इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

चेकअप के बहाने दिया नशे का इंजेक्शन
विकासनगर निवासी 35 वर्षीय महिला 30 अप्रैल को इलाज भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि डॉ. आरपी सागर ने चेकअप किया था। साथ में वार्ड ब्वाय राजाजीपुरम निवासी सत्य प्रकाश अवस्थी भी था। उसने महिला को इंजेक्शन लगाया था। पीड़िता के मुताबिक उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद आरोपी डॉक्टर, वार्ड ब्वाय ने उससे बलात्कार किया। काफी देर बाद होश आने पर पीड़िता ने अपने कपड़े अस्त व्यस्त देखे तो  शोर मचाया। इस पर डॉक्टर, वार्ड ब्वाय उसे धमकाने लगे। घर पहुंचने के बाद उसने डॉक्टर और वार्ड ब्वाय की हरकत परिवार वालों को बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब दुकानों पर ओवररेटिंग मामले में जिलाधिकारी ने की ये बड़ी कार्रवाई

पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
महिला के अनुसार वह 30 अप्रैल को ही शिकायत लेकर महानगर कोतवाली गई थी। मगर वहां पुलिस कर्मियों ने अस्पताल के डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर आरोप की बात सुनते ही लौटा दिया। काफी प्रयास के बाद भी महानगर कोतवाली ने केस नहीं लिखा। नतीजतन महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस पर आरोपी डॉक्टर आरपी सागर और वार्ड ब्वाय सत्य प्रकाश अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार


एक आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी उत्तरी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए सत्य प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, डॉ. आरपी सागर पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।