हर हाल में वर्षाकाल से पहले पूरा हो नहर कवरिंग कामः डीएम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल केे जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत, शस्त्र लाईसेंस आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का समाधान किया।

जनता दरबार में उपस्थित लोनिवि, पेयजल, विद्युत एवं सिंचाई विभागों द्वारा नहर कवरिंग कार्य किया जा रहा है। कार्य को समयावधि की अवधि मे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि नहर कवरिंग का कार्य वर्षाकाल से पूर्व हो जाए। उन्होंने कहा सम्बन्धित अधिकारी नियमित नहर कवरिंग कार्य की मानिटरिंग करने के साथ ही कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉    सीएम धामी ने दिखाई नई दिशाः ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम शुरू

मुक्तिधाम समिति द्वारा बताया गया कि मुक्तिधाम स्थल राजपुरा हेतु वन निगम द्वारा जो लकडी उपलब्ध कराई जाती है वह घनमीटर के हिसाब से दी जाती है जो कि काफी महंगी पडती है, जबकि रानीबाग एवं शान्तिपुरी शवदाह गृहों हेतु 300 रूपये प्रति कुन्टल उपलब्ध कराई जाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने आरएम वन निगम के साथ बैठक कर शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिये।

हर्ष सिंह निवासी ग्राम धनपुरी कालोनी में विधायक द्वारा लोनिवि को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये थे लेकिन वर्तमान तक कोई कार्यवाही नही हुई है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड हल्द्वानी को शीघ्र स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। सेवानिवृत्त/सेवारत अर्द्ध सैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति ने संगठन के लिए सभागार एवं कार्यालय के लिए व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस दिन तक बदलता रहेगा मौसम रहेगा, अलर्ट जारी, सावधान रहें

इसके साथ ही जनता दरबार में जय श्रीराम कालोनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाईटी ने ग्राम करायल चतुर सिंह जय श्री राम कालोनी गली नम्बर-4 मे पुनःडामरीकरण का अनुरोध किया, प्रताप चन्द्र निवासी ग्राम लछमपुर ने बताया कि मेरी झोपडी में 30 अपै्रल को आग लगने के कारण सब कुछ नष्ट हो गया है उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया, प्रधान संगठन अध्यक्ष रूकमणी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत दुम्का बंगर धर्मा के अन्तर्गत सीसी मार्गों के निर्माण का अनुरोध किया,

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, अक्षय तृतीया पर होंगे दर्शन

राकेश कपिल ने विकास खण्ड रामगढ के मौना ग्राम में जगली जानवरों से फसल को काफी नुकसान हो रहा है उन्होने जंगली जानवरों से नुकसान से बचाव हेतु ताड़बाड़ लगाने का अनुरोध किया। जनता में दरबार में अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभिंयता सिचाई केएस बिष्ट, लोनिवि अशोक चौधरी, एसएसपी जगदीश चन्द्र के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।    

Ad_RCHMCT