Corbetthalchal रामनगर-राज्य निर्माण आंदोलनकारी/सेनानी संगठन ने शहीद पार्क लखनपुर में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता,सद्भाव दिवस के रूप में मनाया तथा सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।सामाजिक एकता ,सामाजिक सद्भाव को तोड़ने वाले व्यक्तियों, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से सावधान एवं सतर्क रहते हुए हर साजिश को सामूहिक प्रयासों से विफल करने की जरूरत बताया।
शहीद पार्क लखनपुर में राज्य निर्माण आंदोलनकारी सेनानी संगठन के संयोजक चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता एवं पुष्कर दुर्गापाल ,अनिल अग्रवाल के संयुक्त संचालन में आयोजित सामाजिक एकता सद्भाव सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रभात ध्यानी ने बताया कि आज देश ,प्रदेश एवं रामनगर में एक सुनियोजित तरीके से लोगों को धर्म जाति के नाम पर बांटा जा रहा है ,नफरत फैलाई जा रही है जिसके कारण हमारी सामाजिक एकता ,सामाजिक सदृभाव प्रतिदिन खराब हो रहा है तथा छोटी-छोटी बातों को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
जिसके खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है तथा इस तरह के आयोजनों की जरूरत है। प्रभात ध्यानी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में खटीमा गोलीकांड में प्रताप सिंह, भगवान सिंह सहित सात राज्य आंदोलनकारी थे जिनमे सलीम अहमद, परमजीत सिंह ने भी अपनी शहादत दी । इस अवसर पर जन कवि बल्ली सिंह चीमा ने अपने जन गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता सद्भभावना बनाने और अपने हक-हकूब, अधिकार हासिल करने के लिए एकजुट होने अपील की। कमला जोशी, दिनेश उपाध्याय ,मेघा ने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की बदहाली को व्यक्त करते हुए जनता से आगे आने की अपील की।
सम्मेलन को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजस्थान के पूर्व सांसद अटल बिहारी वाजपेई की कैबिनेट में मंत्री रहे सुभाष महरिया सहित विभिन्न लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर राज्य निर्माण आंदोलन एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, सभासद खष्टीनंदन जोशी, सचिन कुमार पुच्ची, गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले को सम्मानित किया गया।
—राज्य निर्माण आंदोलन तथा सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
श्रीमती सुमित्रा बिष्ट , कमला जोशी, अनीता सती, देवकी असनोडा, निर्मला सती , मोहिनी पांडे, माया चिलवाल, सरोज नेगी,धनेश्वरी घिल्डियाल, शीला भंडारी, कमल शर्मा, माया चिलवाल, पीतांबरी रावत, मोहन पाठक, डीडी सती, सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अतुलमेहरोत्रा , नगरपालिका कर्मचारी कोर्सों की को सम्मानितकिया।
सम्मेलन में यह लोग रहे उपस्थित।
इंद्र सिंह मनराल , योगेश सती,हेमचंद पाठक, दीप चंद्र तिवारी, पीतांबर दत्त तिवारी, मोहन राम, मोहन चंद्र पाठक , इमरान खान, कुबेर सिंह अधिकारी, व्यापार मंडल के मनमोहन अग्रवाल, हरविंदर सिंह संटी ,मनिंदर सिंह सेठी , राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, शेर सिह लटवाल, देवेंद्र सेठी,सभासद खष्टीनंदन जोशी, सभासद नवीन सुनेजा, सभासद सचिन कुमार पूच्ची , अंकित बेलवाल, गणेश रावत, संजय डोर्बी, पान सिंह नेगी, नईम चौधरी , सुरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र विष्ट, आसिफ, टी के खान , सतेश्वरी रावत, बीना रावत , रेवती सुंदरियाल ,तुलसी छिम्बाल, विधान सुंदरियाल, इंद्रलाल शाह, राजेंद्र प्रसाद खुल्बै,ओमप्रकाश पलाडिया, मनोज गोस्वामी, नवीन नैथानी , एन डी बिनवाल, रईस अहमद, वसीम, अजमुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




