रुद्रपुर में 9वीं के छात्र को साथी खेलने के लिए साथ ले गए, फिर गोली मारकर घायल किया

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। कॉर्बेट हलचल

ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के खेड़ा में रविवार सुबह एक विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। दाहिने हाथ पर गोली लगने से लहुलूहान छात्र वहीं गिर गया। फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ जुटती देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती से लंबे समय तक ‌करता रहा दुष्कर्म, फिर बनाया गर्भपात का दबाव

खेलने के लिए बाइक से ले गए

पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का बेटा अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर पर ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर पहुंचे और अमन को खेलने के लिए अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

विवाद के बाद फायर झोंका

बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। अमन घायल होकर वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश

रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी अंबीराम आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल अमने को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।