अभी-अभी: अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को रविवार दोपहर लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘दूध का दूध, पानी का पानी’: जमीन कब्जा केस में DGP पहुंचे BJP विधायक


गिरफ्तारी के विरोध में दोपहर 12.15 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे और भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘दूध का दूध, पानी का पानी’: जमीन कब्जा केस में DGP पहुंचे BJP विधायक


मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

Ad_RCHMCT