कांग्रेस ने पालिका अध्यक्ष को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस ने श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन, संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पूनम तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पूनम की पार्टी विरोधी गतिविधियों को पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया और अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-हल्द्वानी,रामनगर सहित इन जगहों से चोरी करी बाईकों के अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,12 मोटरसाईकिल बरामद,6 गिरफ्तार,वीडियो