सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया महिला एकता मंच ने सावित्रीबाई फुले का 191 वां जन्मदिन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

सावित्रीबाई फुले के 191 वें जन्मदिन पर महिला एकता मंच द्वारा आम सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वीरपुर लच्छी में किया गया। इस दौरान 1 मई,2013 में खनन माफिया के हमले में घायल महिलाओं व ग्रामीणों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तथा 25 मार्च, 2015 को खनन ट्रेक्टर के कारण मृतक 17 वर्षीय कु. आशा को श्रद्धांजलि दी गयी।

कौशल्या व लक्ष्मी के संयुक्त संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के अधिवक्ता रवीन्द्र गडि़या ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर काम कर रही है। हमें उन्हें खेलने के लिए गुड़िया दे परन्तु उन्हें चांद तारे दिखाएं व उनके बारे में बताएं, उन्हें खेलने के लिए दूरबीन व इंजन दे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) की जारी

महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर दिया।वहीं सरस्वती जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम में सहयोग कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा-(हरिद्वार) नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानीकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में ही तैनात रहेगा ड्रोन

उन्होंने बताया कि 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के एक किसान परिवार में जन्मी सावित्रीबाई फुले का विवाह मात्र 9 वर्ष की उम्र में ज्योतिबा फुले के साथ हो गया था। ज्योतिबा फुले ने उन्हें शिक्षित-प्रतिक्षित किया तथा महिलाओं को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों को शिक्षित करने के लिए जनवरी, 1848 को पुणे में पहला कन्या स्कूल खोला। धर्मग्रंथों में महिलाओं को शिक्षा की इजाजत नहीं होने के कारण, समाज का एक हिस्सा उनके खिलाफ हो गया।
उन्होंने कहा कि आज भी देश में महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं है इसके लिए हमें सावित्रीबाई फूले से प्रेरणा लेकर अपने संघर्षों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) आज राज्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सभा में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गीत ‘औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जाएगा’ व एवं छात्राओं के गीत पढ़ना लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालों से सभा में जोश भर दिया।

सभा को किसान नेता धर्मपाल सिंह,प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, ललित उपरेती, तनुजा,शाहिस्ता इंद्रजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Ad_RCHMCT