मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मसूरी पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मसूरी पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।।

मसूरी टॉउन हॉल सभागर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार पूरा समर्थन देने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य:-मुख्यमंत्री

उन्होंने उत्तराखण्ड के राज्य आन्दोलनकारियों का स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं।

केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई, रेल, सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। श्री बद्रीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 250 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर तेजी से कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-मुख्यमंत्री की सख्ती का दिखा असर,चार दिन में खोलीं 307 सड़कें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मसूरी के लोगों के लिए विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके लिए मसूरी में व्यवस्था की जायेगी। सिफनकोट में लोगों के मकान जल्द बनवाये जायेंगे। मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है।

केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के आधार पर प्रदेश का विकास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड ताड़ीखेत में खंडस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर 24 को

उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता का उन्हें हर बार आशीर्वाद मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के मसूरी मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।