हल्द्वानी में मचा हड़कंप: आईजी ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने करोड़ों के फर्जीवाड़े में लापरवाही बरतने के आरोप में भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव के क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री की एंट्री, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। मामला हल्द्वानी के ठेकेदार धनजंय गिरी से जुड़ा है, जिन पर 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: शादी के दबाव में युवती का अपहरण, पत्थरों से हमला

आईजी कुमाऊं ने मामले की तेजी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। 2018 से अब तक धनजंय के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है।

सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, आईजी कुमाऊं ने एसपी सिटी हल्द्वानी को SIT चीफ नियुक्त किया है। आईजी ने जनता से अपील की है कि धनजंय द्वारा किए गए किसी भी फर्जीवाड़े की सूचना सीधे पुलिस को दें।

Ad_RCHMCT