हल्द्वानी: दूध के वाहन में आग लगने से हड़कंप, ऐसे बची जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शनिवार की सुबह बनभूलपुरा के गौला पुल पर एक दूध के पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक दूध बेचकर वापस लौट रहा था जब वाहन में आग लग गई। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

जानकारी के अनुसार, वाहन में मौजूद चालक और एक अन्य व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चालक के पास 80,000 रुपए कैश भी थे, जो उसने दूध बेचकर कमाए थे, लेकिन आग की लपटों में यह सब जलकर खाक हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस चौकी और अस्पताल में भी मची अफरा-तफरी

इस घटना में वाहन में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

Ad_RCHMCT