दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही राष्ट्रपति

ख़बर शेयर करें -

भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 8 दिसम्बर को देहरादून आ रही है । इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास ने दिलाई पहचान : तरन गर्ग, मिसेज इंडिया तरन का पुष्कर सोसायटी की महिलाओं ने किया स्वागत


राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।


इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सोमवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-धामी कैबिनेट बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय

दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शातिर अपराधी मोहनिया भी शामिल

बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।