रामनगर-(बड़ी खबर) उत्तराखण्ड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कल रामनगर मे जनसेवा थीम के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर/हल्द्वानी

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 26 मार्च बुधवार की प्रातः 10 बजे से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय रामनगर स्थित मैदान में उत्तराखण्ड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जनसेवा थीम के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।


उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्वावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग,भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, परित्यकता पेंशन की जानकारी के साथ ही फार्म भरवाए जायेंगे। पुलिस विभाग द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बाल विकास विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, सेवा प्रदान किये जाने हेतु जानकारी दी जायेगी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑफलाईन विकलांग प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

उन्होंने कहा इसके साथ ही विद्युत विभाग, पेयजल, शिक्षा विभाग, लोक निमार्ण विभाग,ग्राम्य विकास, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, पर्यटन, सेवायोजन, श्रम,उद्योग, आपूर्ति आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जानकारियो ंके साथ ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उन्होने आमजनता से अपील की है शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

Ad_RCHMCT