रामनगर-भाजपा ने “हर घर भाजपा, घर घर भाजपा “का अभियान किया शुरू।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – शुक्रवार को नगर मण्डल भाजपा व ग्रामीण मण्डल भाजपा के द्वारा “हर घर भाजपा, घर घर भाजपा “का अभियान शुरू किया गया।जिसमें जनता को घर घर जाकर भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही आने वाले चुनाव में युवा सरकार फिर से बनाने का आग्रह किया। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।कार्यक्रम मे विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल ,नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ,नरेंद्र बिष्ट ,नगर महामंत्री पूरन नैनवाल,रुचि शर्मा ,मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत ,अशोक गुप्ता,अंजना सुंदरियाल,सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती मौजूद रहे।