रामनगर-कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिवों का किया गया स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लाँक प्रमुख व वर्तमान में ज्येष्ठ ब्लाँक प्रमुख संजय नेगी द्वारा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जयप्रकाश, नगर पालिका सभासद संजय रावत, ललित मोहन बिष्ट, पीयूष बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

कांग्रेस नेता संजय नेगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश में संगठन को धार देने के लिए फेरबदल किया गया तथा प्रदेश संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी तो वही चारों नवनियुक्त प्रदेश सचिवो ने भी जनता के बीच जाकर पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने के साथ ही कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच पहुंचा कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

Ad_RCHMCT