धर्म जागरण यात्रा के तत्वावधान में आज श्री अग्रवाल सभा भवन रामनगर में तीन दिवसीय हिन्दू महिला जन जागृति समागम का प्रारंभ क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह विष्ट एवम विशिष्ट जनों की उपस्थिति में किया गया।
समागम को उज्जैन से पधारी साध्वी वर्षा नागर जी ने संबोधित किया।
साध्वी वर्षा जी ने प्रथम दिन सनातन संस्कृति की प्रमुख नारियों जिसमे माँ सीता,मीराबाई, अहिल्या आदि के चरित्र की चर्चा की।आपके द्वारा नारी चरित्र पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नारी सर्वदा पवित्र है जब तक कि वह मर्यादा में रहती है। जब तक नारी स्वयं न चाहे कोई उसे छू भी नही सकता। इसलिए पहले खुद इतने मजबूत बनो की कोई आपको बहला न सके।
साध्वी वर्षा जी द्वारा बताया गया कि ये भारतीय नारी ही है जो बालक को ध्रुव ,प्रह्लाद ,राम ,कृष्ण,विवेकानंद बना सकती है।
नारी गंगा सी पवित्र है लेकिन तब तक जब तक वो अपनी मुख्य धारा से अलग नही होती, जब कोई गंगा का जल किसी कीचड़ में डाल देता है तो वो फिर गँगा का जल ना रह कर कीचड़ का जल बन जाता है और अपनी पवित्रता खो देता है।
सभी नारी समाज को संबोधित करते हुए हिंदू संस्कृति व सभ्यता को बचाने का आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दीवान सिंह विष्ट,अजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शलभ मित्तल, संजीव मित्तल, प्रखर,हर्षवर्धन सुन्दरियाल, भूपेंद्र खाती, कथा व्यास शशांक भारद्वाज सूंदर सिंह बिष्ट,कुलदीप अग्रवाल ,सुनील देवल उपस्थित रहे।


