ऋषभ पंत हादसा : एनएचएआई ने कहा- घटनास्थल पर नहीं था कोई गड्ढा

ख़बर शेयर करें -

रुड़की। कॉर्बेट हलचल

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। कार डिवाइडर से क्यों टकराई। इसे लेकर अलग-अलग बयान आए हैं। पहले एक बयान डीडीसीए के निदेशक और फिर मुख्यमंत्री का भी आया था।

इसमें गड्ढे को दुर्घटना का कारण बताया गया था। विवादों के बीच जब एनएचएआई की टीम मौके पर गई तो उन्होंने दुर्घटनास्थल पर गड्ढा नहीं होने की बात कही। टीम ने ये भी कहा कि मौके पर कोई पैचवर्क नहीं किया गया है। 

गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डॉक्टरों को जानकारी दी थी कि उन्हें झपकी आई थी। यही बात पुलिस प्रशासन भी मानकर चल रहा था लेकिन मैक्स अस्पताल, देहरादून पहुंचे डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी दी थी कि ऋषभ से हुई बातचीत में जानकारी मिली है कि दुर्घटना गड्ढे के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषभ पंत से मिलकर हाल जाना था। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऋषभ ने बताया है कि कुछ गड्ढे जैसा सामने आया था। इसके बाद दुर्घटना हो गई।

Ad_RCHMCT