हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर सड़क हादसा: कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा हादसा हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर हुआ है। यहां सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों से लेकर सिटी सेंटर तक: सीएम धामी ने कई परियोजनाओं को दी हरी झंडी

हादसे में शामिल वाहन वेगनआर (UK04X 5944) हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी, जबकि स्विफ्ट डिजायर (UK14TA 8715) रामनगर की ओर जा रही थी। स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब वेगनआर कार तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक के दौरान वेगनआर अनियंत्रित हो गई और सीधे उनकी कार से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर सेवा का शुभारंभ

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिष्ट ने कहा कि उनकी कार के एयरबैग खुलने से गंभीर चोट से बचाव हुआ। उन्होंने बताया, “अगर एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

हादसे के कारण रामनगर–हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सुचारू किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Ad_RCHMCT