दुखद-कोसी नदी मे डूबने से व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद।

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Nainital

आज शनिवार की देर शाम को खैरना से किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF  टीम को सूचित किया गया कि नावली नामक स्थान में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि नेपाली मूल का एक व्यक्ति (करण औली, उम्र लगभग 40 वर्ष) नावली जनता पुल के निकट कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव नदी से बरामद कर स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT