हल्द्वानी में होटल कमरे में अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में होटल कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी हो चुकी है जानकारी के अनुसार केमू बस स्टैंड के पास होटल के कमरे में एक अधेड़ युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस चौकी और अस्पताल में भी मची अफरा-तफरी

मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह, सेमल खेत जनपद चंपावत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक गत दिवस दोपहर 3 बजे होटल के कमरे में आया सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने कमरा सफाई करने गए तो इसकी जानकारी मिली। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस के जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है।

Ad_RCHMCT