आज के समय में महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं इन मामलों में कई बार गुनहगार इस मामलों में इसलिए से बच जाता है क्योंकि लड़की या उसके परिवार वाले खुद इन मामलों में सामने आने से डरते हैं जिसकी वजह से इन जैसे दरिंदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
एक ऐसा ही दुष्कर्म और उत्पीड़न को लेकर मामला उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर यूनिवर्सिटी से सामने आ रहा है यहां की गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पुलिस ने छात्रा के साथ उत्पीड़न के मामले में चिकित्सा अधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस आरोपित को पकड़ने की कोशिश कर रही है इसके लिए पुलिस ने आरोपित के आवास पर भी दबिश दी मगर वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे चिकित्सा अधिकारी की तलाश कर रही है। इस मामले की जांच महिला निरीक्षक मंजू पांडेय को सौंप दी गई है तथा जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिसमें कमेटी द्वारा जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सा अधिकारी दुर्गेश कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था और अब चिकित्सा अधिकारी फरार चल रहा है जिसे तलाशने में पुलिस जुटी है।
दरअसल मामला यह है कि विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा बीते 5 दिसंबर को चिकित्सा अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार पर उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था इसी मामले में पीड़िता ने शिकायती पत्र भी सौंपा था।


