हल्द्वानी में अचानक ढही दुकान की छत, दो मजदूर घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम की दुकान की छत एकाएक गिर गई। इसमें दो मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नो पैनिक, नो स्टॉक इश्यू: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर उठाया बड़ा कदम   

घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के पास घटी। जानकारी के अनुसार, दुकान में पुरानी संरचना को हटाकर नया निर्माण किया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6 फीट का पुराना शटर हटाकर उसकी जगह मुख्य मार्ग की ओर 12 फीट का नया शटर लगाया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान छत का हिस्सा अचानक ढह गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल: 15 दिन राजनीति से दूर रहेंगे पूर्व सीएम, उठे कई सवाल

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया गया। दोनों मजदूरों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Ad_RCHMCT