हल्द्वानी में बड़ी सफलता! महिला तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की स्मैक जब्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। हल्द्वानी पुलिस ने 132 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में पेश किया और कहा कि जिले में कोई भी नशा तस्कर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को हल्द्वानी के एफटीआई गेट के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला को संदिग्ध स्थिति में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान जोया खान, निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा के रूप में हुई, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि जोया का आपराधिक इतिहास है और उस पर पहले धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 2,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष के पहले तीन महीनों में ही 18 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 2 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की स्मैक जब्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

एसएसपी नैनीताल ने साफ कहा कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न केवल गिरफ्तारियां, बल्कि तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Ad_RCHMCT