सीढ़ियों से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, गंभीर चोटिल

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना, एक शो को लेकर विवादाें में रहे हैं नौटियाल

मुंबई/देहरादून। विख्यात बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है। फिलहाल चोटिल होने की वजह से जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने सहानुभूति जताई

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र में आग, समय पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होने का समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

पसलियों और सिर में गंभीर चोट

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- डंपर से कुचलकर पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

विवाद में भी रहे जुबिन

बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा था कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,तीन की मौत

 

 

सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।