मनपसंद खाना ना मिलने पर छात्रा ने लगाई फाँसी

ख़बर शेयर करें -

जिंदगी को तो साथ छोड़ने के लिए सिर्फ एक बहाना ही काफी होता है एक ऐसे ही मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का सामने आ रहा है यहां पर हाई स्कूल की छात्रा ने घर में मनपसंद खाना ना मिलने को लेकर आत्महत्या जैसे संगीन कदम उठा लिया आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा


थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि गत रात को अस्पताल से सूचना मिली कि डांडा लखोंड में रहने वाली एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल व दूसरी टीम को किशोरी के घर भेजा गया। पूछताछ पर परिजनों ने बताया कि किशोरी दिन में स्कूल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

दोपहर को जब वह घर पहुंची तो मनपसंद खाना न मिलने पर वह गुस्सा हो गई और अपने कमरे में चली गई। इस दौरान उसने कमरे में लोहे के पाइप में चुन्नी का फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसे फंदे से उतारा। उस समय किशोरी की सांसें चल रही थी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था।

Ad_RCHMCT