बड़ी खबर-रुड़की में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिल रहे वकील।।

ख़बर शेयर करें -



रुड़की में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अब तलाशने से भी वकील नहीं मिल रहें हैं। हालात ये हैं कि दुष्कर्मियों का केस सुनने के बाद वकील केस लड़ने से मना कर दे रहें हैं।


रुड़की में महिला और छह साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को अब कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए वकील नहीं मिल रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद चंपावत: पूर्णागिरि मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से फँसे चार हजार श्रद्धालुओं का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, Video

दिल्ली से दो वकील आरोपियों का केस लड़ने के लिए के लिए पहुंचे थे। हालांकि जब उन्होंने आरोपियों का पूरा केस सुना तो उन्होंने आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद वो दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार, सहारनपुर और अन्य स्थानों के वकीलों के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी में बड़ी सफलता: रामनगर में आबकारी विभाग ने बरामद की भारी मात्रा मे कच्ची शराब, एक आरोपी हिरासत में


बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिजनों ने इन वकीलों को पूरी जानकारी नहीं दी थी। उन्हें सिर्फ गिरफ्तारी के बारे में बताया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था। जब वकीलों ने गैंग रेप के बारे में जानकारी दी तो वकीलों ने केस लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद वो दिल्ली लौट गए।

Ad_RCHMCT