ठगों ने दो लोगों को बनाया शिकार, बैंक खाते से उड़ाई लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार यहां दो मामले सामने आए हैं। जिनमें दो लोगों के बैंक खाते से ठगों ने लाखों की रकम उड़ा ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार एयरटेल कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर युवक से हजारों की ठगी कर ली गई। शीशमहल काठगोदाम निवासी नितिन पालीवाल का कहना है कि उसने अपने एयरटेल के नंबर में 118 रूपये का रिचार्ज किया। यह पैसा उसके बैंक खाते से तो कट गया, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

इस पर उसने कस्टमर केयर अधिकारी से बात की तो उससे बैंक खाते की जानकारी ले ली गई। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में उसके बैंक खाते से 33 हजार की रकम कट गई। इसके बाद उसने जब उक्त नंबर पर पुनः संपर्क साधने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ निकला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

जबकि दूसरे घटना में कुसुमखेड़ा निवासी राहुल पांडे ने शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि उसके साथ ऑनलाइन टेलेग्राम ऐप के माध्यम से 4.81 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT