दुखद-ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दुखद मौत।।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं से जा रही स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की टकराकर दर्दनाक मौत हो गई सुबह तड़के हुई इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

मिली जानकारी के अनुसार लोको पायलट के अनुसार घटना करीब 4:20 पर उस समय हुई जब वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह खंबा नंबर 62/1/2 के पास पहुंचा तभी रेल पटरियों पर हाथियों का झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर वापस जंगल की ओर जा रहा था लोको पायलट ने रेल पटरी पर हाथी के झुंड को आता देख मालगाड़ी को स्पीड कम कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

लेकिन तब तक एक हाथी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई और हाथी की टकराकर तराई पूर्वी वन प्रभाग के क्षेत्र में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में तूफानी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट

इस घटना के बाद वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Ad_RCHMCT