सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसों को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और आज के समय में कोई ऐसा ही दिन होगा जब प्रदेश में सड़क हादसों को लेकर खबर सामने ना आए एक ऐसी खबर उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां रुद्रपुर से बहेड़ी दवा लेने जा रहे दंपती की बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार नवविवहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

बताया गया है कि यह हादसा उस समय घटित हुआ जब पुलभट्टा के पास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे की भयावहता‌ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीषण टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़‌ गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

यह भी पढ़ें 👉  हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज तहसील क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र, वर्तमान में रुद्रपुर के विवेकनगर ट्रांजिट कैंप में रहता है। यहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

बताया गया है कि 6 माह पूर्व ही उसका विवाह बरेली निवासी सोनम के साथ हुआ था। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। तभी बीते रोज बाइक से दवा लेने के लिए बहेड़ी जाते समय दोनों पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में सोनम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुखद हादसे से दंपति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Ad_RCHMCT