मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी पहुंचकर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया
बोले राज्य को दर्जा दिलाने के लिए सरकार ने 10 साल के रोड मैप तैयार किया

मसूरी। कॉर्बेट हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद  राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, सरकार उसके अनुरूप ही राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है।  उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मे श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा भक्तो का सैलाब


गढ़वाल सभा के भवन के लिए डेढ़ करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके लिए और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो वह दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से राज्य आन्दोलनकारियों का चित्रण हो इसकी व्यवस्था की जायेगी। जिससे राज्य के युवाओं को राज्य आन्दोलनकारियों की वीरगाथाओं को दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलन में हमारी माताओं और बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए पुरजोर पैरवी की जायेगी। इसके लिए सरकार उच्चतम न्यायालय जाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान धाम: जहां बजरंग बली के नौ स्वरूप और बारह लीलाओं के होते हैं दर्शन


कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। उत्तराखण्ड के चारधाम देश-दुनिया के लोगों के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। इस बार चारधाम यात्रा में अभी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। कांवड़ यात्रा में भी चार करोड़ से अधिक शिवभक्त देवभूमि उत्तराखण्ड आये। पहली बार कांवड़ यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से बजट की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025-गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू होगी।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, काशी सिंह ऐरी, मसूरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मसूरी नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री मन्नू मल, मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल, राज्य आन्दोलनकारी श्री रवीन्द्र जुगरान, श्री बलजीत सिंह सोनी  मौजूद थे।