ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक

ख़बर शेयर करें -

 

कालाढूंगी (नैनीताल)। कॉर्बेट हलचल

कोटाबाग क्षेत्र में शुक्रवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। बिहार निवासी एक मजदूर ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(रामनगर) दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा की सख्ती, बताशा कारखाने में एसडीएम, CO की छापेमारी


बच्ची हल्द्वानी रेफर
पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन से पहले नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 128 कबाड़ी, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की चैकिंग कर 133 के किए चालान

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

सीएचसी के डॉ. सलीम अंसारी ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचित किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कालाढूंगी थाना एसओ नंदन रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया।

Ad_RCHMCT