यहां युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

दुष्कर्म को लेकर एक बड़ी खबर राज्य के उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है यहां पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है इतना ही नहीं युवती गर्भवती भी हो गई जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका गर्भपात करने का दबाव बनाया। हिम्मत जुटाकर युवती थाने में पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

प्राप्त समाचार के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जान पहचान अजय सिंह के साथ हो गई थी धीरे-धीरे उनका प्यार आगे बढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक अजय ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई पीड़िता का आरोप था कि जब उसने अजय पर शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकाया और गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी


जब इसकी जानकारी अजय के परिवार वालों को हुई तो अजय के पिता होरी सिंह ,मां और चाची उसे और उसके परिवार को धमकाने लगे जिससे युवती घबरा गई जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर युवती पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT