उत्तराखंड- यहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में दिन पर दिन सड़क हादसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं लोगों की लापरवाही कहें या फिर जागरूकता की कमी किंतु सड़क हादसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं एक ऐसी सड़क हादसे की खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर सड़क हादसे में सोमवार रात एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे युवा नेता संजय ठुकराल ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में तूफानी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट

युवक को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर दानपुर निवासी रवि पुत्र नंद लाल बीती रात बाईक संख्या यूके 06ए वी 7607 पर रूद्रपुर की ओर आ रहा था। गावा चैक के पास पेट्रोल पम्प के सामने खड़ी एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गयी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवा नेता संजय ठुकराल ने घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत चिंताजनक देखते हुए रैफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गये। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Ad_RCHMCT