उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ हादसे मे महिला नदी में बही,SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी के जाख में एक महिला नदी में बही, SDRF ने किया शव बरामद।।

रविवार को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि जाख नामक स्थान पर एक महिला बह गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मासूम का अपहरण, छेड़छाड़ का जाल; बच्चे का सौदा हुआ बेनकाब, पुलिस ने पकड़ा गिरोह!

उक्त महिला लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण लीला देवी नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की साजिश: विपक्षी को फंसाने के लिए पूर्व जिपं सदस्य ने रच दी खुद की हत्या की कहानी

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की। नदी किनारे-किनारे गहन सर्चिंग के दौरान एक स्थान पर नदी के बीच मे पत्थरों में फंसा हुआ महिला का शव चिन्हित कर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को बाहर निकाला, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त; बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

रेस्क्यू टीम मे HC गबर सिंह,का0 मुकेश रावत,का0 कृष्णपाल,का0 अमित डोबरियाल,पैरा मेडिक्स शशांक
,ड्राइवर महिपत मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT