उत्तराखंड-दोस्त दोस्त ना रहा,पहले दोस्तों को पिलाई शराब,बनाई अश्लील वीडियो,फिर किया ये काम……..

ख़बर शेयर करें -

एक समय था जब दोस्त अपनी दोस्ती के लिए दूसरे दोस्त को अपनी जान देने के लिए तैयार था लेकिन अब लोगों के द्वारा दोस्ती भी सिर्फ एक दूसरे का फायदा उठाने के लिए की जाती है अब आप सोचेंगे इस प्रकार की बात क्यों कह रहे हैं तो बता दे कि देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है।

जिसे जानकर आप यह खुद कहेंगे कि दोस्त दोस्त ना रहा जानकारी अनुसार देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में सहपाठियों ने एक छात्र को पहले शराब पिलाई फिर उसे नग्न कर वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन छात्रों ने ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये मांगे।

यह भी पढ़ें 👉  बोले केंद्रीय गृह मंत्री – जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर किया जाएगा

आरोप है कि रुपये न देने पर मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र हॉस्टल से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सभी छात्र बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में बीबीए की पढ़ाई करते हैं।


इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान आकर्ष गुप्ता, सैमंजय अंटोनी और जेरमी मलिक नाम के छात्र आए। उन्होंने शराब पीने के लिए कहा तो उसने पी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकर्ष गुप्ता (बीबीए प्रथम वर्ष) निवासी पटना, बिहार, जेरमी मलिक (बीबीए द्वितीय वर्ष) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सैमंजय अंटोनी (बीबीए द्वितीय वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल पीड़ित काफी डरा हुआ है। उसने बातचीत में सिर्फ मारपीट और ब्लैकमेलिंग की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आई दिल्ली की युवती से टैक्सी चालक ने की दरिंदगी की कोशिश

आरोप है कि इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसे नग्न कर दिया और वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि तीनों छात्र अगले दिन वीडियो दिखाकर उसे डिलीट करने के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे। वह रोने लगा और रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर तीनों ने उसके साथ फिर मारपीट की।

Ad_RCHMCT