उत्तराखंड-(दुखद) होल्यारों से भरी गाड़ी खाई मे गिरी,4 की मौत,10 गंभीर रूप से घायल,परिवार में कोहराम।।
उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ होली खेलकर वापस अपने गांव जा रही मैक्स गहरी खाई में गिर गयी।
मिली जानकारी के अनुसार पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार युवा होल्यारों की मौत हो गई, जबकि 10 होल्यार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी।
इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मौत की सूचना पर गाँव में भी मातम छा गया है, और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं हादसे की सूचना पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया है।


