चन्द्रशेखर जोशी
‘आजादी के रणबांकुरों को किया गया याद’
रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसी क्रम में बीएड विभाग द्वारा देशभक्ति से युक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुमन कुमार,चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी. पंत ने संयुक्त रूप से किया।डॉ.जी.सी.पन्त ने समस्त बीएड प्रशिक्षुओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत और संघर्षों को बताया।
प्राचार्य डॉ.सुमन कुमार ने राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और अमृत महोत्सव पर सम्बोधित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
छात्र नरेन्द्र ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।निकिता, किरन बंगारी, मीमांसा आर्या आदि द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में बी.एड विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी ,डॉ.अनीता जोशी,डॉ.डी. एन जोशी,डॉ अजय कुमार,डॉ.भूपेश पंत व अजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बीएड के छात्र चंद्र प्रकाश कुनियाल व छात्रा मानसी अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


